Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मधुर की फिल्म 'हीरोइन' के म्यूजिक लांच पर हंगामा

disarrangement on madhur s flim heroine music launch


30 अगस्त 2012

मुम्बई। मधुर भंडारकर निर्देशित एवं करीना कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'हीरोइन' के सिद्धि विनायक मंदिर में म्यूजिक लांच के दौरान भीड़ के बेकाबू होने के कारण हंगामे की स्थिति बन गई। आमतौर पर सिद्धि विनायक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है लेकिन जब लोगों को मालूम हुआ कि गुरुवार को म्यूजिक लांच के लिए करीना कपूर आ रही हैं तो मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भीड़ को काबू में करने में समस्या आने लगी।


करीना एवं भंडारकर हंगामे के कारण मीडिया को सम्बोधित नहीं कर पाए। 'हीरोइन' में संगीत सलीम-सुलेमान ने दिया है। इस फिल्म में करीना के अलावा अर्जुन रामपाल, रणदीप हुड्डा एवं शाहना गोस्वामी हैं। यह फिल्म 21 सितम्बर को प्रदर्शित होगी।


 

More from: Khabar
32548

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020