Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वृतचित्र भी रोचक बन सकते हैं : जावेद जाफरी

documentary can be interesting javed jafari


 9 नवंबर 2012

मुम्बई।  भारतीय वृत्तचित्र फाउंडेशन (आईडीएफ) के अध्यक्ष व अभिनेता जावेद जाफरी का कहना है कि वृत्तचित्रों को भी रोचक तरीके से बनाया जा सकता है। जावेद (48 वर्ष) ने गैर सरकारी संस्था 'रेक्स-आइडिया फॉर एक्शन' के शुभारम्भ के मौके पर कहा, "वृतचित्रों को रोचक तरीके से बनाया जा सकता है। माइकल मोर एक प्रसिद्ध वृत्तचित्र निर्माता हैं और उन्हें व्यावसायिक सफलता भी मिली है। उनके वृतचित्रों ने पैसा भी कमाया है।"


जावेद को उम्मीद है कि आईडीएफ भारत में लोगों को वृत्तचित्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।


उन्होंने कहा, "हम वृत्तचित्र फिल्म निर्माताओं को एक साथ एक मंच पर लाएंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। हम उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं को लेकर बुलाएंगे और वृत्तचित्र बनाने के स्तर में सुधार करेंगे। हम वृत्तचित्र निर्माण के लिए धन की उपलब्धता और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास भी करेंगे।"


जावेद के प्रोडक्शन बैनर के तले बने वृत्तचित्र 'इंशाअल्लाह फुटबाल' ने इस वर्ष की सामाजिक मुद्दों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

 

More from: samanya
33705

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020