Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'घनचक्कर' साबित करेगा घरेलू महिलाएं नहीं होती उबाऊ : विद्या

domestic women are not boring Vidya

10 सितम्बर 2012


मुम्बई| फिल्म 'घनचक्कर' में एक गृहणी का किरदार कर रहीं अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि उनका किरदार इस धारणा को बदल देगा कि घरेलू महिलाएं उबाऊ होती हैं। 33 वर्षीय विद्या ने कहा, "मैं 'घनचक्कर' में एक पंजाबी गृहणी का किरदार कर रही हूं और उम्मीद है कि यह गृहणियों के उबाऊ होने की धारणा को विराम देगा। यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है और मुझे उम्मीद है कि लोग 'घनचक्कर' के बाद इस बात को महसूस करेंगे।"


वह इस फिल्म में 'द डर्टी पिक्चर' में उनके सह-अभिनेता रह चुके इमरान हाशमी के साथ एक बार फिर नजर आएंगी।


राजकुमार गुप्ता निर्देशित 'घनचक्कर' 2006 की सफल फिल्म 'प्यार के साइड इफैक्ट्स' का अगला संस्करण माना जा रहा है। जिसमें अभिनेता राहुल बोस और अभिनेत्री मल्लिका सेहरावत ने अभिनय किया था।

 

More from: Khabar
32721

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020