Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ई.निवास की अगली फिल्म'अमन की आशा' की शूटिंग मार्च 2013 से

e niwasan next flim is aman kee asha


19 नवंबर 2012

मुम्बई।  फिल्मकार ई.निवास की अगली फिल्म का निर्माण मार्च, 2013 से शुरू होगा। निवास ने अस्थायी तौर पर फिल्म का नाम 'अमन की आशा' तय किया है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर व 'विकी डोनर' में अभिनय से ख्याति हासिल कर चुकीं अभिनेत्री यामी गौतम भूमिकाएं निभाएंगे।


निवास ने कहा, "हम मार्च 2013 से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। पूरी फिल्म की शूटिंग ब्रिटेन में होगी। अली जफर व यामी गौतम की ताजा जोड़ी को देखना सुखद होगा।"


उन्होंने बताया, "फिल्म में अली मुस्लिम लड़के की भूमिका निभा रहे हैं और यामी एक भारतीय लड़की होंगी। यह प्रेम कहानी होगी।"


निवास इससे पहले 'शूल', 'माई नेम इज एंथनी गोनजाल्वेस' व 'दे ताली' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

More from: samanya
33739

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020