Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दुनिया भर में आज अर्थ ऑवर का आयोजन

earth hour 2012, earth hour will be organised today all over the world
31 मार्च 2012
 
संयुक्त राष्ट्र | संयुक्त राष्ट्र शनिवार को बत्तियां बुझाकर पर्यावरण संरक्षण की वैश्विक मुहिम अर्थ ऑवर में शामिल होगा। संयुक्त राष्ट्र न्यूयार्क स्थित मुख्यालय की बत्तियां बुझाकर वैश्विक मुहिम का हिस्सा बनेगा।

पर्यावरण संरक्षण में लगे संगठन वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा अर्थ ऑवर की शुरुआत 2007 में आस्ट्रेलिया में की गई थी। संस्था ने पूरे विश्व में लोगों से स्थानीय समय के अनुसार रात में 8.30 बजे से एक घंटे तक बत्तियां बुझाने का आह्वान किया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र लगातार तीसरे साल इस मुहिम में शामिल हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा कि संगठन बत्तियां बुझाकर उन 20 फीसदी महिलाओं, बच्चों एवं पुरुषों के साथ एकता प्रदर्शित करना चाहता है जो बिना बिजली के रह रहे हैं।

पिछले वर्ष 135 देशों के 5200 से अधिक शहरों एवं कस्बों ने बत्तियां बुझाकर इस अभियान में हिस्सा लिया था।

More from: samanya
30200

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020