Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ओसामा ने बेटी को बनाया था मानव ढाल?

eas-it-osama-s-wife-or-daughter-who-played-human-shield-05201104

4 मई 2011

लंदन। पाकिस्तान के एबटाबाद शहर स्थित जिस आलीशान बंगले में अमेरिकी सेना ने अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मार गिराया वहां अमेरिकी सैनिकों का सामना होने पर उसने अपनी पत्नी को नहीं बल्कि 12 वर्षीय बेटी को मानव ढाल बनाया था।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक लादेन को जब मारा गया तब वह निहत्था था और उसने अपनी बेटी को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया।

अमेरिकी अधिकारियों ने पहले कहा था कि लादेन ने अपनी पत्नी को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया लेकिन अब नई जानकारी में कहा गया कि उसने अपनी बेटी को मानव ढाल बनाया था। नए तथ्य यह भी बताते हैं कि जिस वक्त लादेन मारा गया उस वक्त वह निहत्था था।

अधिकारियों ने पहले कहा था कि लादेन एक युवती के पीछे छुपा था जिसकी पहचान सूत्रों ने उसकी पत्नी के रूप में की थी। युवती अमेरिकी सैनिकों पर एके-47 से गोलीबारी कर रही थी।

नई जानकारी के मुताबिक इस आलीशान बंगले में 19 लोग रहते थे और अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जो महिला मारी गई वह कौन थी। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अमेरिकी आपरेशन के बारे में नई जानकारी दी है।

आईएसआई अधिकारी ने बीबीसी से कहा कि जिस समय लादेन के परिसर पर हमला किया गया उस समय वहां 17 अथवा 18 लोग थे।

इस बीच परिसर से गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में बताया है कि वह कुछ महीने पहले ही वहां गई थी।

एक अधिकारी ने कि महिला की अंग्रेजी की समझ काफी कम है। उससे मिली जानकारी के अनुसार वे कुछ महीने पहले ही उस परिसर में पहुंचे थे।

अधिकारी के मुताबिक, "लेकिन हम जानना चाहते हैं कि वे कैसे इस स्थान पर पहुंचे।"

अमेरिकी कार्रवाई में लादेन की दो पत्नियां बच गईं। तीसरी महिला जख्मी है, जिसे सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दो से 12 साल की उम्र के नौ लड़के-लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा, "हम पूरी कहानी जानना चाहेंगे। कैसे और कब वे इस क्षेत्र में आए? इन सालों में लादेन कहां था? और क्या वह वास्तव में वहां था, जब हमला किया गया?"

उनके मुताबिक, "बहुत से प्रश्न हैं, जिनका उत्तर जानने की जरूरत है।"

More from: samanya
20462

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020