Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महाकुम्भ में डुबकी लगाएगी 'एक थी डायन' की टीम

ek tee dayan release on 10 feb

 

 29 जनवरी 2013

नई दिल्ली ।  'एक थी डायन' की निर्मात्री एकता कपूर, इस फिल्म के मुख्य कलाकार हुमा कुरैशी और इमरान हाशमी के साथ इलाहाबाद में चल रहे महाकुम्भ में डुबकी लगाएंगी। धार्मिक विचारों वाली एकता चाहती हैं कि फिल्म के कलाकार महाकुम्भ से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करें। 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' के मुख्य प्रबंध अधिकारी तनुज गर्ग ने कहा, "महाकुम्भ एक प्रसिद्ध अतंर्राष्ट्रीय आयोजन है। यातायात के प्रबंध की चुनौतियों के बावजूद हम साल की अपनी पहली फिल्म के बड़े स्तर पर प्रचार और आशीर्वाद के लिए डुबकी लगा रहे हैं। "


इन सभी के 10 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान में डुबकी लगाने की सम्भावना है।


इमरान और हुमा आठ फरवरी को इलाहाबाद पहुंचेंगे। फिल्म के सदस्य गंगा नदी के किनारे बनाए गए अति सुरक्षित टैंट में रहेंगे।


विशाल भारद्वाज और एकता द्वारा निर्मित 'एक थी डायन' का निर्देशन कनन अय्यर ने किया है और इसका प्रदर्शन 18 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में किया जाएगा।


 

More from: Khabar
34439

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020