Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हास्य फिल्म बनाएंगे एकता, बिजॉय

ekta bijoy will make comedy flim

8 नवंबर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्माता एकता कपूर बिजॉय नाम्बियार के साथ मिलकर हास्य फिल्म 'कुकू माथुर की झंड हो गई' का निर्माण कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन विज्ञापन फिल्मकार अमन सचदेवा करेंगे। बालाजी मोशन पिक्च र्स के गिरीश जौहर ने बताया कि फिल्म बहुत हल्की है और अनोखे मनोरंजन से भरपूर है, जो 'खोसला का घोसला' और 'ओए लक्की! लक्की! ओए' के ही जैसी है। यह बहुत समकालीन है और इसकी अपनी आत्मा है।
 

फिल्म में पूर्व मिस इंडिया सिमरन कौर और सिद्धार्थ गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सिद्धार्थ इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं।


जौहर ने बताया, "फिल्म दिल्ली के परिवेश पर आधारित है और इसकी शूटिंग चल रही है। यहां तक की हम 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अमन और नाम्बियार फिल्म को बहुत अलग ढंग से पेश करने की योजना बना रहे है।"

 

More from: Khabar
33701

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020