Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विधानसभा चुनाव : पांच राज्यों में मतगणना शुरू

election-result-today-05201113

   

13 मई 2011

नई दिल्ली। देश के चार प्रमुख राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश पुड्डचेरी में किसकी सरकार बनेगी और कौन विपक्ष में बैठेगा, इसकी तस्वीर आज साफ हो जाएगी। विधानसभा चुनाव के तहत इन राज्यों में सम्पन्न हुए मतदान के बाद शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों के लिए 87 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 312 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं।

असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए 48 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए 80 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं।

केरल में विधानसभा की 140 सीटों के लिए 64 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटों के लिए 91 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुड्डचेरी में वोटों की गिनती के लिए चार केंद्र बनाए हैं।

इसके अलावा कर्नाटक में तीन तीन सीटों चन्नापट्टना, बंगरपेट और जगलुरू के लिए हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना होगी। इसी तरह नागालैंड के आंगलेन्डेन विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना होगी।

सुचारु व निष्पक्ष मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने 43,982 अधिकारियों और 17,700 केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की तैनाती की है। मतगणना के लिए असम में 142, केरल में 140, पुड्डचेरी में 11, तमिलनाडु में 234 और पश्चिम बंगाल में 312 मतगणना कक्ष बनाए गए हैं।

केरल की 140, पुड्डचेरी की 30 और तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 13 अप्रैल को मतदान सम्पन्न हुआ जबकि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए दो चरणों में क्रमश: चार और 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटों के लिए इस बार सबसे ज्यादा छह चरणों में चुनाव कराए गए।

More from: Khabar
20691

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020