Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टीवी के कार्यक्रम 'सुपरकार्स' में दिखेंगी ईशा गुप्ता

esha gupta in raaz 3


3 सितम्बर 2012

मुम्बई। भट्ट कैम्प और प्रकाश झा जैसे नामी फिल्मकारों के साथ काम करने के बाद मॉडल से अभिनेत्री बनीं ईशा गुप्ता ने अब टीवी पर पदार्पण करने का फैसला किया है। वह छोटे पर्दे के कार्यक्रम 'सुपरकार्स' में दिखेंगी। 26 साल की ईशा को इस टीवी शो के नए सत्र के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम दुनिया की सबसे ताजातरीन और चर्चित कारों के बारे में है। यह कार्यक्रम अक्टूबर में नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर लांच होगा।


ईशा ने कहा, "टीवी पर पदार्पण के लिए मेरे लिए सुपरकार्स से बेहतर कार्यक्रम नहीं हो सकता था। बहुत कम लोग जानते हैं कि मैं कारों की दीवानी हूं। मुझे इस कार्यक्रम के माध्यम से नई और रोमांचकारी कारों के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा।"


'जन्नत-2' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली ईशा को अब अपनी दूसरी फिल्म 'राज-3' के रिलीज होने का इंतजार है। इस फिल्म में ईशा ने इमरान हाशमी और बिपासा बसु के साथ काम किया है।

 

More from: Khabar
32614

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020