Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यूरो कप-2012 : इंग्लैंड ने स्वीडन को हराया

ero cup england beat the sweden

16 जून 2012

कीव। यूरो कप-2012 के तहत शुक्रवार देर रात खेले गए ग्रुप-'डी' के एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने स्वीडन को 3-2 से हरा दिया। कीव में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से विजयी गोल फॉरवर्ड खिलाड़ी डैनी वेलबेक ने किया।

इस जीत के बाद इंग्लैंड के कुल चार अंक हो गए हैं और वह फ्रांस के बाद अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। फ्रांस के भी चार अंक हैं।

दूसरी ओर, इस हार के साथ ही स्वीडन की टीम नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई है। नॉकआउट की दौड़ से बाहर होने वाली आयरलैंड के बाद स्वीडन दूसरी टीम है।

इंग्लैंड की ओर से एंडी कैरोल ने मैच के 23वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी।

इसके बाद स्वीडन की ओर से ग्लेन जॉनसन ने 49वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बराबरी दिला दी।

स्वीडन की ओर से 59वें मिनट में ओलोफ मेलबर्ग ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

इसके चार मिनट बाद ही इंग्लैंड की ओर से थियो वालकॉट ने मैच के 64वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 2-2 की बराबरी दिला दी।

आर्सेनल के विंगर वेलबेक ने मैच के 78वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 3-2 से आगे कर दिया। वेलबेक का यही गोल निर्णायक साबित हुआ।

इंग्लैंड का अगला मुकाबला सह मेजबान यूक्रेन से मंगलवार को है जबकि फ्रांस की टीम इसी दिन स्वीडन से भिड़ेगी।

 

More from: samanya
31290

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020