Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जब मजाक से चिढ़ीं लांगोरिया

eva-longoria-hollywood-04012014
4 जनवरी 2014
मियामी|
हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लांगोरिया उस मजाक से परेशान हो गईं, जिसमें यह कहा गया कि वह एक टेलीविजन कार्यक्रम में क्यूबा के अभिनेता विलियम लेवी की मां का किरदार करने वाली हैं।

हालांकि, यह खबर मजाक थी, लेकिन उन्होंने इसे उस रूप में नहीं लिया और इस खबर का खंडन किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "लैटिन पोस्ट आईएस इस खबर के लिए जिम्मेदार है। आपको खबर प्रकाशित करने से पहले अपने सूत्र मेलिसा कैस्टेलैनोस से संपर्क करना चाहिए था। इसके बाद फिर से प्रकाशित करना चाहिए।"

इस खबर के मुताबिक लांगोरिया 'क्युना डी लोबोज' में मारिया रुबियो का किरदार करने वाली थीं।

टेलीविजन कार्यक्रम 'डेस्परेट हाउसवाइफ' से चर्चा में आईं लांगोरिया ने कहा, "आप कैसे इस तरह की खबर प्रकाशित कर सकते हैं। कुछ भी सच नहीं है।"
More from: samanya
35976

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020