Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फरहान ने चलाया महिलाओं के सम्मान का अभियान

farhan-campaign-for-women
12 मार्च 2013

मुम्बई। बॉलीवुड फिल्मकार और अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्विटर पर 'मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रीमिनेशन' नाम से एक अभियान चलाया है। फरहान ने ट्विटर पर लिखा, "अगर आप ऐसे पुरुष हैं जो महिलाओं, उनके अधिकारों, उनकी गरिमा, उनकी आजादी, उनके विचार, उनके शरीर और उनके जीवन का सम्मान करते हैं तो आप असली पुरुष हैं।"

फरहान ने पुरुषों से उनके कपड़ों पर अभियान का लोगो लगाने और इस संदेश को पूरे देश में फैलाने की अपील की है। उन्होंने लिखा, "लोगो के इस्तेमाल पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। इसे जल्द ही इंटरनेट पर अपलोड किया जाएगा और आप अपने कपड़ों पर इसे छपवाकर शान से पहन सकते हैं।"

फरहान ने विद्यालयों से वहां पढ़ने वाले छात्रों को महिलाओं का सम्मान करने के बारे में जागरूक बनाने की अपील की है।

फरहान ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा की वकालत की है। दिल्ली में निर्भया दुष्कर्म कांड के बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के विषय पर एक कविता भी लिखी थी।
More from: Khabar
34691

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020