Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में किसान की पीट-पीटकर हत्या

farmer beaten to death in bihar

2 अप्रैल 2012

बक्सर |  बिहार में बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात खेत में फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, बसंतपुर गांव में किसान इंद्रदेव राजभर (50) अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच रात में अज्ञात अपराधियों ने ईंट, पत्थर और डंडे से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

इटाढ़ी के थाना प्रभारी राधेश्याम रजक ने सोमवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

More from: Khabar
30245

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020