Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंदौर के टिम्बर बाजार में भीषण आग

fire in timber market in indore

3 अप्रैल 2012
 
इंदौर |  मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के टिम्बर बाजार में सोमवार रात से भीषण आग लगी हुई है। आग बुझाने का काम लगातार जारी है लेकिन आठ घंटे बाद भी इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात गुरुनानक टिम्बर बाजार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें कई फुट ऊंची हैं और उन पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

फायर ब्रिगेड नियंत्रण कक्ष के अनुसार दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं लेकिन अब तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका है।

More from: Khabar
30268

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020