Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र के 20 गांवों में भीषण आग से 6 मरे

fire-spread-in-villages
18 अप्रैल 2011 
 
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के लगभग 20 गांवों में आग लगने से 100 झोपड़ियां राख हो गईं और दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह आग सम्भवत: मोहम्मदी इलाके में रविवार रात को भड़की और धीरे-धीरे निकटवर्ती गांवों तक फैल गई। इस अग्निकांड में तीन लोग घायल भी हुए हैं।

उपजिलाधिकारी आनंद कुमार ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "अभी यह बताना कठिन है कि आग किस गांव से फैली है। ऐसा माना जा रहा है कि मोहम्मदी इलाके के खेतों में कुछ कूड़ा जलाने के बाद यह घटना हुई।"

उन्होंने कहा कि दो बुजुर्ग महिलाएं, दो बच्चे और दो पुरुषों की इसमें मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

More from: Khabar
20062

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020