Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सबको हमेशा के लिए अलविदा कह गए अच्छे अभिनेता और पहलवान दारा सिंह

forever say to good bye to all a good actor and wrestler dara singh

12 जुलाई 2012

मुम्बई। पूर्व कुश्ती चैम्पियन व अभिनेता दारा सिंह का गुरुवार सुबह बीमारी के बाद यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। दारा 84 साल के थे।

कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल के सीओओ राम नरेन ने कहा, "दारा सिंह का गुरुवार सुबह 7.30 बजे निधन हो गया।" दारा पहले अस्पताल में भर्ती थे लेकिन बुधवार रात उन्हें उनके जुहू स्थित आवास ले जाया गया था।

उनके बेटे बिंदु दारा सिंह ने अपने पिता के निधन के बाद कहा, "फरिश्ता चला गया और अब वह एक सितारे की तरह आकाश में चमकेगा।"

अस्पताल में दारा को डाइलिसिस पर रखा गया था।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दारा का परिवार चाहता था कि उन्हें अपनी जिंदगी के अंतिम क्षणों में अपने घर पर होना चाहिए।

उनके घर में उनकी पत्नी व छह बच्चे, तीन बेटे व तीन बेटियां हैं।

दारा को दिल के दौरे की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। तब से उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। दो दिन बाद जब उनके गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया तो उन्हें डाइलिसिस पर रखा गया था।

दारा को कुश्ती के लिए 'रुस्तम-ए-हिंद' का खिताब मिला था। उन्होंने 1952 में फिल्म 'संगदिल' से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था।

उन्होंने 'वतन से दूर', 'रुस्तम-ए-बगदाद', 'शेर दिल', 'सिकंदर-ए-आजम', 'राका', 'मेरा नाम जोकर', 'धरम करम' और 'मर्द' सहित कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अंतिम बार 2007 में आई 'जब वी मेट' में अभिनय किया था।

उन्होंने टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया। 'रामायण' में निभाई उनकी हनुमान की भूमिका ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई थी।

 

More from: samanya
31781

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020