Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अमेरिका में जी-8 शिखर सम्मेलन शुरू

g 8 summit in the united states

 19 मई 2012

वाशिंगटन। अमेरिका के मेरीलैंड में विश्व के सर्वाधिक औद्योगिक राष्ट्रों के समूह जी-आठ का शिखर सम्मेलन शुक्रवार को शुरू हो गया। दो दिवसीय इस शिखर सम्मेलन में मेजबान अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, रूस भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान अन्य मुद्दों के अलावा यूरोजोन संकट, ईरान परमाणु मुद्दा, सीरिया संकट, वैश्विक ऊर्जा एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कुछ विस्तृत एजेंडे के बावजूद विशेषज्ञों को इस शिखर सम्मेलन से किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि की आशा नहीं है।

इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बिना इस सम्मेलन में ईरान एवं सीरिया जैसे मुद्दों पर किसी विशेष प्रगति की उम्मीद नहीं है। गुरुवार को रूस ने कहा था कि वह जी-8 शिखर सम्मेलन के घोषणा पत्र से ईरान एवं सीरिया को निकालने का प्रयास करेगा।

 

More from: samanya
30799

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020