Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिल्ली की नताशा ने किया गंभीर को क्लीन बोल्ड

cricketer gautam gambhir is getting married with natasha jain

22 सितंबर 2011

दिल्ली। पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ गौतम गंभीर क्रीज़ पर नहीं दिख रहे हैं। लंदन दौरे के शुरुआती मैंच में ही गंभीर सिर पर लगी चोट की वजह से तुरंत घर लौट आये। इसके अलावा गंभीर कोलकता नाइट राइडर्स की तरफ से चैंपियंस लीग मैच में भी नहीं दिख रहे हैं। तो आखिर गंभीर कर क्या रहें हैं। असल में दिल्ली के गौतम गंभीर घोड़ी पर चढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसी साल गंभीर अक्टूबर-नवंबर में गंभीर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। और इस मैदान पर उन्हें क्लीन बोल्ड करने वाली हैं दिल्ली की ही नताशा जैन।

खबरों के मुताबिक इसी साल अक्टूबर-नवंबर में 29 साल के गंभीर 27 साल की नताशा जैन को  अपना हमसफर बनायेंगें। गंभीर दिल्ली के राजेन्द्र नगर में रहते हैं जबकि नताशा दिल्ली के ही मॉडल टाउन में रहती हैं। नताशा दिल्ली के एक उद्दोगपति घराने की बेटी है।

माना जा रहा है कि गंभीर इस शादी को काफी पारिवारिक रखना चाहते हैं। इसलिए इन्होंने शादी में सिर्फ 100-200 मेहमानों को ही न्योता जाएगा। कम लोगों के बीच ही सही लेकिन गौतम शादी को यादगार जरुर बनाना चाहते हैं। कुछ खबरों के मुताबिक गंभीर की शादी में राहत फतेह अली खान परफॉर्म कर सकते हैं। इसके अलावा शादी में आतिफ असलम के भी अपना कार्यक्रम पेश करने की उम्मीद जताई गई है।

इधर गौतम ने टीम इंडिया से मिली छुट्टी का भी भरपूर इस्तेमाल किया है। उन्होंने अपनी शेरवानी की डिज़ाइनिंग की जिम्मेदारी मशहूर फैशन डिजाइनर शांतनु-निखिल को सौंपा है। ये दोनों सिर्फ गंभीर की शेरवानी ही नहीं बल्कि नताशा के लंहगे को भी डिजाइन करेंगे।

More from: samanya
25281

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020