14 जुलाई 2012
भुवनेश्वर । ओडिशा सरकार शहरी निकायों में महिलाओं के कोटे को 33 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने जा रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रदेश के शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि इस फैसले से राज्य में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ाया जाएगा। शहरी निकायों में तीन नगर निगम सहित 34 नगरपालिकाएं और 66 अधिसूचित क्षेत्र परिषद हैं।
ज्ञात हो कि गत वर्ष से ही राज्य के पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।
शहरी निकायों में 50 फीसदी आरद्वाण की व्यवस्था के लिए सरकार को मौजूदा ओडिशा नगर निकाय कानून में तब्दीली करनी होगी। सरकार इस सिलसिले में विधानसभा में जल्द से जल्द विधेयक पेश करेगी।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।