Technology RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब मोबाइल पर कीजिये आसानी से ट्रांसलेशन

google translation new apps on mobile

14 जनवरी, 2011

लंदन। गूगल ने एक नई मोबाइल फोन एप्लीकेशन की शुरूआत की है, जिसकी मदद से प्रयोक्ता बातों का तुरंत दूसरी भाषा में अनुवाद कर सकेंगे।

'गूगल ट्रांसलेट' अपने एंड्रोइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऐसी युक्तियों का इस्तेमाल कर सकता है, जिनके जरिए अंग्रेजी का स्पेनिश में और स्पेनिश का अंग्रेजी में अनुवाद किया जा सकता है।

प्रयोक्ता को वाक्यों के बीच अनुवाद शुरू करने के लिए एक 'की' दबानी होगी और इसके साथ अनुवाद शुरू हो जाएगा। वैसे गूगल को उम्मीद है कि 18 महीने में यह सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक इसमें इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी गूगल की नवीनतम सेवाओं में इस्तेमाल प्रौद्योगिकी जैसी ही होगी, जिसमें सूडोकू पहेलियों की तस्वीरें लेने के लिए इंटरनेट के जरिए फोन कैमरे का इस्तेमाल कर कुछ सेकंड्स में ही पहेलियों का हल निकाल लिया जाता है।

'गूगल ट्रांसलेट' सबसे पहले प्रयोक्ता की बातों को रिकॉर्ड करके उसे कम्पनी के सर्वर तक भेजेगा, जहां से श्रव्य अनुवाद के बाद उन्हें वापस भेजा जाता है।

इस सेवा का पहला परीक्षण संस्करण 'अल्फा' केवल स्पेनिश और अंग्रेजी भाषा में काम कर सकेगा लेकिन गूगल को जल्द ही इसमें अन्य भाषाओं को शामिल करने की उम्मीद है।

More from: Technology
17804

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020