Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गोविंदा जानते थे, सफल होंगी प्रियंका

govinda and priyanka s next movie is deewana mei deewana

30 जनवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड सितारे गोविंदा व तारिका प्रियंका चोपड़ा की लम्बे समय से प्रतीक्षारत फिल्म 'दीवाना मैं दीवाना' जल्दी ही प्रदर्शित होने वाली है। वैसे गोविंदा कहते हैं कि वह हमेशा से जानते थे कि प्रियंका शीर्ष अभिनेत्री बनेंगी। 49 वर्षीय गोविंदा ने कहा, "जब के.सी. बोकाड़िया साहब फिल्म के लिए हीरोइन चुन रहे थे तो उन्होंने मुझसे कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा को ले रहे हैं और उन्होंने पूछा कि उनको लेने का विचार कैसा है। मैंने कहा था कि वह शीर्ष अभिनेत्री होंगी। और आज वह बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें ईश्वर का आशीर्वाद मिले।"


'दीवाना मैं दीवाना' से गोविंदा अपनी हास्य अभिनेता की छवि तोड़ेंगे। वैसे उन्हें इसे लेकर कोई फिक्र नहीं है।


उन्होंने कहा, "मैं लम्बे समय तक जिस तरह के किरदार करता रहा, उनके सम्बंध में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। युवा पीढ़ी मेरी फिल्मों के सम्बंध में उतना ही जानती है, जितना वह टेलीविजन पर देखती है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मेरी छवि बदलने से मुझे कोई परेशानी होगी।"


'दीवाना मैं दीवाना' शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में कादर खान, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा व जॉनी लीवर ने भी अभिनय किया है।

 

More from: Khabar
34449

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020