Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गैर फीचर फिल्मों को बढ़ावा दे सरकार : ओम पुरी

govt to promote to non feature flim om puri says

 
22 नवंबर 2012

पणजी।  जाने माने अभिनेता ओम पुरी ने गोवा में चल रहे 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के पैनोरमा संवर्ग का आज उद्घाटन किया। इस वर्ग में 20 फीचर फिल्में और 19 गैर फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। भारतीय अभिलेखाकार पी.के. नायर के जीवन और कार्यो पर आधारित निर्देशक शिवेन्द्र सिंह डुंगरपुर की फिल्म सैल्युलाइड मैन से गैर फीचर फिल्म संवर्ग आरम्भ होगा जबकि फीचर वर्ग में असमिया फिल्म बांधोन शुरूआती फिल्म होगी। दिग्गज फिल्मकार जहानू बरूआ द्वारा निर्देशित बांधोन पूरी दुनिया के आम आदमी की ओर से आतंकवाद के खिलाफ मानवीय बयान है।


ओम पुरी ने गैर फीचर फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी सहायता दिये जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा केवल बॉलीवुड नहीं है बल्कि इसमें विभिन्न भाषाओं में अर्थपूर्ण क्षेत्रीय फिल्में भी बनती हैं लेकिन उन्हें वितरक नहीं मिलता इसलिए वे खत्म हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इन फिल्मों को दिखाने के लिए दूरदर्शन के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिये।


सूचना और प्रसारण सचिव उदय कुमार वर्मा ने ऐसी व्यवस्था स्थापित करने का आश्वासन दिया जिससे कि इन फिल्मों का प्रदर्शन दूरदर्शन जैसे लोक प्रसारक द्वारा किए जा सकें।


 

More from: Khabar
33820

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020