Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'गुंडे' यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि देगी

gunday-movie-bollywood-14022014
14 फरवरी 2014
मुंबई|
अली अब्बास जफर की 'गुंडे' फिल्म की शुरुआत में 60 सेकेंड के मोंताज (संग्रथित चित्र) के माध्यम से दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। चोपड़ा का वर्ष 2012 में निधन हो गया। 'गुंडे' उनके द्वारा सुनी गई अंतिम पटकथा थी।

श्रद्धांजलि देने का यह विचार जफर का था। चोपड़ा को 'दीवार', 'कभी कभी' और 'चांदनी' सरीखी सफल फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है।

एक बयान में कहा गया कि चोपड़ा ने 'गुंडे' की पटकथा के संबंध में अपनी जानकारी और सुझाव दिए थे। उन्होंने जफर को कोयला खदान दृश्य खदान में ही फिल्माने के लिए कहा था।

यश राज फिल्म्स से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "यह अली अब्बास का सुझाव था। वह बहुत, बहुत इच्छुक थे क्योंकि यह यशजी की सुनी अंतिम पटकथा थी। अली के लिए यह एक भावुक पल था।" 'गुंडे' का निर्माण भी यश राज फिल्म्स बैनर तले ही हुआ।

प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह अभिनीत 'गुंडे' शुक्रवार (आज) को प्रदर्शित हुई।
More from: Entertainment
36266

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020