Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

फिर साथ दिखे पाल्ट्रो-मार्टिन

gwyneth-paltrow-hollywood-05052014
5 मई 2014
लॉस एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो और गायक क्रिस मार्टिन ने मार्च में अलग होने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा लगता है कि वे अपने रिश्ते को एक और मौका दे रहे हैं। वेबसाइट 'रडारऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, वे दोनों फिर से साथ दिखाई दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, यहां एक मशहूर रेस्तरां से दोस्तों के साथ निकलते समय वे हंसते-मुस्कुराते दिख रहे थे।

वे पिछले माह अभिनेता रॉबर्ट डोवने जूनियर की सितारों से लबरेज जन्मदिन पार्टी में भी साथ दिखे थे।

यही नहीं, 25 मार्च को अपने अलग होने की घोषणा करने के तुरंत बाद दोनों ने साथ में छुट्टियां बिताईं।

मार्टिन ने पूर्व कहा था कि उनकी अपनी परेशानियों ने उनके वैवाहिक जीवन में हलचल मचाई, लेकिन उन्होंने जोर दिया कि उन्होंने शादी नहीं तोड़ी थी।
More from: samanya
36770

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020