Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सूर्यास्त से पहले खाना लाभदायक : अक्षय कुमार

have dinner before sunset said akshay kumar

29 सितम्बर 2012


मुम्बई। अपनी फिटनेस के लिए प्रसिद्ध अक्षय कुमार ने कहा कि सूर्यास्त से पहले भोजन करना सेहत के लिए लाभदायक रहता है। अक्षय ने शुक्रवार को कहा, "मैंने अपने जीवन में केवल एक नियम का पालन किया और जिसे मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि सूर्यास्त से पहले भोजन करो। इससे बहुत लाभ होगा।"


विश्व हृदय दिवस पर एसएल रहेजा अस्पताल में आयोजित हैप्पी हार्ट कार्निवाल पर अक्षय ने लोगों को अपने भोजन के विषय में जागरुक रहने की सलाह दी।


उन्होंने कहा, "अपना एवं अपने परिवार की देखभाल करना बेहद जरूरी है। मैं लोगों को अपने भोजन के प्रति जागरुक रहने की सलाह देना चाहता हूं।"


अक्षय ने मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया है और वह अपने को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम, योग, ध्यान और खेलों में हिस्सा लेते हैं।

 

More from: Khabar
33116

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020