Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुरादाबाद में दो समुदायों में झड़प, 6 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

in muradabad after the collapse bitween two

 10 अगस्त 2011

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दो समुदायों के बीच हुई झड़प में 13 लोग घायल हो गए। हिंसा के बाद जिले के छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

जिले के दसराय इलाके में मंगलवार देर रात अलग-अलग समुदाय के लोगों के बीच हुई कहासुनी ने देखते-देखते बड़ी हिंसा का रूप ले लिया, जो शहर के विभिन्न इलाकों में फैल गई।

बीते शनिवार को एक समुदाय के लोगों द्वारा कांवड़ियों का रास्ता रोके जाने के बाद दोनों समुदायों में हिंसक झ्झड़प हुई। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं ताजा हिंसा के पीछे वही मुख्य कारण हो सकता है।

मंगलवार देर रात दोनों समुदायों के उपद्रवियों ने एक पुलिस चौकी, कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर पथराव किया। उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया।

मुरादाबाद के जिलाधिकारी समीर वर्मा ने आईएएनएस को बताया, "पथराव और आगजनी में एक पुलिस उपाधीक्षक और एक थाना प्रभारी के अलावा भीड़ के 11 लोग घायल हुए हैं। हिंसा के बाद देर रात शहर के छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।"

उन्होंने कहा, "फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह से नियंत्रण में है। प्रभावित इलाकों में त्वरित कार्य बल (आरएएफ), प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) और पुलिस की भारी संख्या में तैनाती गई है।"

More from: Khabar
23547

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020