Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कथित हिन्दू धर्म गुरु यूएस में छेड़छाड़ के दोषी, भक्त हैरान

hindu dharm guru in us is guily

7 मार्च 2011

वाशिंगटन। पाखंडी बाबाओं की कारगुजारियों उनके भक्तों को शर्मसार कर देती हैं। ऐसा ही हुआ है अमेरिका में,जहां एक हिन्दू धर्म गुरु को दो युवा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है। अमेरिका के बड़े हिंदू धार्मिक स्थलों में गिने जाने वाले एक आश्रम के प्रमुख गुरु प्रकाशनंद सरस्वती को दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ का दोषी करार दिया गया है।

यह आश्रम अमेरिका के बड़े हिन्दू मंदिरों में से एक है। धर्म गुरु इस आश्रम का प्रमुख है। जिन दो लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है उनके परिवार के कई सदस्य ऑस्टिन में स्थित 22 एकड़ में फ़ैले ‘बरसाना धाम’ आश्रम में सेवा कार्य करते हैं। दोनों लड़कियों ने आरोप लगाया था कि प्रकाशनंद सरस्वती ने उनके साथ छेड़छाड़ की।

स्वामी जी की इस कारगुजारी से उनके भक्त हैरान और बेहद शर्मसार हैं। हालांकि, कई लोग ये मानने को तैयार भी नहीं है। बरसाना धाम के प्रवक्ता ने एक अखबार से बातचीत में कहा हमें इस फैसले से निराशा हुई है। हम जानते हैं कि स्वामी जी निर्दोष हैं। यह कानूनी प्रक्रिया का अंत नहीं है।

छेड़छाड़ के इस मामले में सोमवार को फैसला होगा और स्वामी जी को 20 साल तक की सजा हो सकती है। लेकिन, सवाल सिर्फ सजा का नहीं है। सवाल यह है कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिन गुरुओं को भक्त अपना सब कुछ सौंप देते हैं, वही उनके साथ ज्यादती करते हैं।

More from: Khabar
18996

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020