Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कश्मीर में मारा गया हिजबुल कमांडर

hizbul commander killled in kashmir

10 जुलाई 2012

श्रीनगर।  जम्मू एवं कश्मीर के गांदेरबल जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर से 45 किलोमीटर दूर गांदेरबल जिले के पलपोरा गांव में 24 राष्ट्रीय राइफल्स और राज्य पुलिस के जवानों के साथ हुई गोलाबारी में हिजबुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर गुलाम नबी वार उर्फ नबा कमांडर मारा गया है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मारा गया आतंकवादी पिछले छह वर्षो से क्षेत्र में सक्रिय था। वह सुरक्षा बलों की वांछितों की सूची में शामिल था।

उन्होंने बताया, "वह एक स्थानीय निवासी था, जो गांदेरबल के अखल गांव का रहने वाला था।"

More from: Khabar
31742

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020