Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऋतिक ने परिवार संग मनाया नव वर्ष का जश्न

hrithk celebrate new year with family

4 जनवरी 2013

नई दिल्ली।  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने पूरे परिवार को हवाई जहाज से बैंकाक ले गए और बाद में एक निजी नौका पर सभी ने मिलकर नव वर्ष का स्वागत किया। ऋतिक ने किराए पर एक नौका का प्रबंध किया था, जिस पर उनकी पत्नी सुजैन, पिता राकेश, माता पिंकी, दादा-दादी, चाचा राजेश, चचेरे भाई, चाची और उनके दोनों बेटों ऋहान और ऋधान ने एक साथ मिलकर नव वर्ष का जश्न मनाया।


एक सूत्र ने बताया, "ऋतिक ने बैंकाक पहुंचने के बाद एक निजी नौका किराए पर ली थी, जिसमें 20-25 लोगों के बैठने की क्षमता थी। पूरा परिवार नव वर्ष की शाम से पूर्व बैंकाक पहुंच गया था।"


सूत्र ने कहा, "उन्होंने कुछ समय शहर में खरीददारी का मजा लिया। नौका किराए पर लेने का सुझाव ऋतिक का था, क्योंकि वह हर बार से अलग हटकर नव वर्ष मनाना चाहते थे।" इस मौके पर पूरे परिवार ने जमकर नृत्य भी किया।


 

More from: samanya
34257

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020