Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मैं येदियुरप्पा की कठपुतली नहीं : गौड़ा

sadanand gowda new cm

4 अगस्त 2011

बेंगलुरू। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने कुर्सी पर बैठते ही विपक्षियों का मुंह बंद करने के जोरदार बयान दे डाला। गौड़ा ने साफ साफ कहा कि वो किसी की कठपुतली बनकर गद्दी पर नहीं बैठे हैं। येदीयुरप्पा की तो बिलकुल नहीं,जो उनके इशारों पर काम करेंगे।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में गौड़ा ने कहा, "समय जवाब देगा।" येदियुरप्पा के इस बयान पर कि वह छह महीने के भीतर मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगे। गौड़ा ने कहा कि राजनीति में भविष्य के बारे में बातें करना बुद्धिमानी नहीं है। ज्ञात हो कि गौड़ा 22 महीनों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहेंगे क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई 2013 में समाप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा, "सत्ता में आने के बाद कई मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि वे पांच वर्षो तक शासन करेंगे लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उन्हें बीच में पद छोड़ना पड़ता है।"

ज्ञात हो कि राज्य में अवैध खनन पर तत्कालीन लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट में नाम आने पर येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से रविवार को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद विदाई के लिए आयोजित समारोह में उन्होंने कहा था कि वह छह महीने में वापसी करेंगे। गौड़ा ने कहा कि वह अगले चार दिनों में पार्टी के केंद्रीय एवं राज्य स्तर के नेताओं और सभी विधायकों के साथ चर्चा करने के बाद अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देंगे। शपथ ग्रहण समारोह का पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री जगदीश शेट्टार द्वारा बहिष्कार करने पर गौड़ा ने कहा कि विभिन्न कारणों के चलते कई लोग समारोह में नहीं आ सके।

उन्होंने कहा, "शेट्टार ने मुझे गुरुवार सुबह चाय पर आमंत्रित किया था। हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई।" गौड़ा ने येदियुरप्पा की प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षो में उन्होंने जनता के पक्ष में विकास के कई कार्यक्रमों की शुरुआत की।

More from: Khabar
23362

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020