Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे इमरान हाशमी

imran hashmi will see in hollywood flim


3 नवंबर 2012

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके हॉलीवुड फिल्म निर्देशक डेनिस टेनोविक की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण कई प्रोड्क्शन हाउस मिलकर संयुक्त रूप से कर रहे हैं। भारत में इस परियोजना पर अनुराग कश्यप फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड काम रहा है।


अनुराग कश्यप फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के गुनीत मोंगा ने बताया, "इमरान बहुत अच्छे अभिनेता हैं और हम एक साथ काम करने को लेकर खासे उत्साहित हैं। एक भारतीय अभिनेता को ऑस्कर जीत चुके लोकप्रिय निर्देशक के साथ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में काम करते देखना काफी दिलचस्प होगा। हम इस गठजोड़ का इंतजार कर रहे हैं।"

 

टेनोविक को उनकी फिल्म 'नो मैन्स लैंड' के लिए जाना जाता है। इस फिल्म ने वर्ष 2001 के अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में 'लगान : वन्स अपोन ए टाइम इन इंडिया' को मात दी थी।


एक सूत्र ने बताया कि फिल्म में इमरान की भूमिका के सम्बंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।


इमरान को 'मर्डर', 'गैंगस्टर', 'जन्नत', 'वन्स अपोन ए टाइम इन मुम्बई', 'द डर्टी पिक्च र' और 'शंघाई' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

 

More from: Khabar
33605

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020