Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

असम में 5 बोडो विद्रोही, 1 उल्फा मध्यस्थ गिरफ्तार

in asam 5 bodo rebel 1 ulfa modetrator arrested


10 जुलाई 2012

गुवाहाटी।  असम में मंगलवार को दो अलग-अगल घटनाओं में पुलिस ने उग्रवादी संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के बातचीत विरोधी गुट के पांच सदस्यों और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के एक मध्यस्थ को गिरफ्तार किया है। पहली घटना में उदालगुड़ी जिले के पानेरी क्षेत्र से पुलिस और सेना द्वारा की गई एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान एनडीएफबी के पांच कट्टर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए उग्रवादियों के पास से एक 9 एमएम की पिस्तौल, 10 चीनी ग्रेनेड, 15 जिंदा कारतूस, कई मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

पांचों उग्रवादियों की पहचान प्राजनल बासुमैत्री, भाग्य बोरो, एफ. बासुमैत्री, सैनचुमा बासुमैत्री और एन. बासुमैत्री के रूप में हुई है।

दूसरी घटना में बाकसा जिले में सेना और पुलिस के नेतृत्व में हुई एक संयुक्त कार्रवाई में उल्फा के मध्यस्थ को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान धनजीत रबाहोन के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके पास से एक 9 एमएम की पिस्तौल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।


 

More from: Khabar
31759

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020