Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिहार में इस माह से दूध के दाम बढ़ेंगे

bihar, comfed, in bihar milk prices go up this month

11 अप्रैल 2012
  
पटना |  
पूर्व से ही महंगाई की मार झेल रहे बिहारवासियों को अब दूध भी ऊंचे दाम पर मिलेगा। बिहार में अब दूध दो रुपये अधिक मूल्य में मिलेगा। यह बढ़ी कीमत 14 अप्रैल से लागू होगी। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कम्फेड) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दुग्ध उत्पादन लागत मूल्य में वृद्धि की मांग के मद्देनजर दुग्ध उत्पादों की दर में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि सभी तरह के दूध पर मूल्य बढ़ाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल से बढ़ी दरें लागू हो जायेंगी। सूत्रों के अनुसार करीब दो वषरें में सुधा ब्रांड के विभिन्न प्रकार के दूध की कीमतों में साढ़े सात रुपये की वृद्धि हुई है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के पशुपालन और मत्स्य संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कुछ दिन पूर्व ही सुधा दूध की कीमत में वृद्धि होने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर महंगाई इसी तरह बढ़ती गई तो कुछ कड़े फैसले लेने होंगे।

More from: Khabar
30456

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020