Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मप्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं

in mp bjp workers arrests

22 जून 2012

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आह्वान पर मध्य प्रदेश में भी हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दीं। राजधानी भोपाल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने आंदोलन का नेतृत्व किया और पेट्रोल कीमतों में की गई वृद्धि पूरी तरह वापस लेने की मांग की।

भाजपा ने घोषणा की थी कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के नेतृत्व में जिला मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता अपने नेताओं की अगुवाई में जमा हुए और उन्होंने गिरफ्तारियां दी।

भोपाल में सुषमा ने केंद्र सरकार को गरीब विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा का सत्र खत्म होते ही पेट्रोल के दाम साढ़े सात रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए।

स्वराज ने कहा कि भाजपा की मांग है कि पेट्रोल कीमतों में की गई वृद्धि पूरी तरह वापस ली जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम कर रही है। कीमतों में इजाफा कर सरकार गरीब जनता के साथ हर रोज पाप कर रही है।

स्वराज ने आगे कहा कि भाजपा की मांग है कि पेट्रोल कीमतों में की गई वृद्धि वापस ली जाए, खाद्य वस्तुओं की बढ़ रही कीमतों पर रोक लगाई जाए और प्रदेश सरकारों के साथ भेदभाव बंद किया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, सांसद कैलाश जोशी सहित अनेक नेताओं ने आंदोलन में हिस्सा लिया।

 

More from: Khabar
31403

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020