Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उप्र में बारिश की आस

in up rain surrondings

 
3 जुलाई 2012

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है लेकिन सोमवार को चली पुरवा हवाओं की वजह से बारिश की उम्मीद बढ़ गयी 
है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सूबे के कुछ इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है। उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने 
बताया कि फिलहाल अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने 
का अनुमान है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

गुप्ता ने बताया कि मानसून तो आ गया था लेकिन पश्चिमी हवाओं ने उसे पूरब की ओर धकेल दिया था, जिससे पूरब के राज्यों में बारिश हो रही है लेकिन 
अब थोड़े इंतजार के बाद राज्य के लोगों को भी बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, कानपुर 41.2 
डिग्री सेल्सियस, आगरा का 42 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

More from: Khabar
31584

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020