Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नसीमुद्दीन के खिलाफ जांच के आदेश

inquiry against nasimuddin siddiqui

6 अप्रैल 2012
 
लखनऊ |  उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार के कार्यकाल के दौरान मंत्री रहे और बसपा अध्यक्ष मायावती के सबसे करीबी नसीमुदीन सिद्दिकी फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर एक साथ दो पदों पर बने रहने का आरोप है। सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बसपा सरकार में आबकारी विभाग सहित एक दर्जन से अधिक विभागों की जिम्मेदारी सम्भालने वाले नसीमुद्दीन पर आरोप है कि वह 1985 से लेकर 2012 तक दो पदों पर कार्यरत रहे। इस दौरान नसीमुद्दीन विधान परिषद और विधानसभा के सदस्य रहे और बाद में मंत्री भी बने। लेकिन इन पदों पर बने रहने के बावजूद उन्होंने होमगार्ड विभाग में सहायक कमांडेंट का पद नहीं छोड़ा था।

शिकायतकर्ता अशोक निगम ने सूचना के अधिकार कानून के तहत जानकारी मांगी थी, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है।

इस सम्बंध में राज्य के होमगार्ड मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी ने कहा कि मामले के संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों से तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर रपट प्रस्तुत करने को कहा गया है। जांच रपट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

More from: Khabar
30364

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020