Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग भविष्यवाणी

वीवो आईपीएल 2019 का क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। क्योंकि उन्हें इस क्रिकेट लीग में छक्कों-चौकों की बरसात के साथ रोमांच और ग्लैमर भी देखने को मिलता है। साल 2019 में आईपीएल का 12वाँ संस्करण खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसमें दुनियाभर के क्रिकेटर अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं। इस लीग ने युवाओं को अपने खेल का जौहर दिखाने का सबसे बड़ा मंच दिया है। आईपीएल के हर एक सीज़न में कोई न कोई खिलाड़ी उभरकर सामने आता है। VIVO IPL 2019 कई मायनों में ख़ास होने वाला है। इस आईपीएल में क्रिकेट फैन्स को कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आइए डालते हैं आईपील 2019 पर एक नज़र….

IPL 2019

आईपीएल 2019

2019 में होने वाला आईपीएल 23 मार्च से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की सभी टीमें अपने खेल का जलवा दिखाने को तैयार हैं। लेकिन आईपीएल प्रेमियों को निराश करने वाली बात ये है कि इस लीग का आयोजन स्थल तय नहीं हुआ है। दरअसल आईपीएल के दौरान भारत में लोकसभा चुनाव होने हैं। लिहाज़ा सुरक्षा की दृष्टि से इस मैच का आयोजन इंडिया से बाहर भी हो सकता है। साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल का दूसरा संस्करण साउथ अफ्रीका में हुआ था। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल के कुछ मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए थे। इस साल के आईपीएल में एक सबसे बड़ा परिवर्तन यह देखने को मिला है कि दिल्ली डेयरडविल्स टीम ने अपना नाम बदलकर अब दिल्ली कैपिटल रख लिया है। इस साल के आईपीएल ऑक्शन के लिए क़रीब 1 हज़ार ख़िलाड़ियों का नाम रजिस्टर्ड हुआ है। जिसमें 232 ओवरसीज़ प्लेयर हैं।

आईपीएल 2019 की टीमें

टीम कप्तान कोच टीम ओनर (मालिक)
चेन्नई सुपर किंग एम एस धोनी स्टीफन फ्लेमिंग इंडिया सीमेंट्स लि. (एन श्रीनिवासन)
मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा महेला जयवर्धने रिलायंस इंडस्ट्रीज
राजस्थान रॉयल्स स्टीव स्मिथ शेन वॉर्न मनोज बडाले
किंग्स इलेवन पंजाब आर अश्विन ब्रेड हॉज नेस वाडिया, प्रीटी जिंटा, मोहित बर्मन, करन पॉल
रॉयल चैलेंजर बैंग्लोर विराट कोहली डैनियल विटोरी डियागो थ्रो, यूनाइटेड स्प्रिट्स लि.
सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर टॉम मूडी कलानिधि मारन, (चेयरपर्सन एंड एमडी – सन नेटवर्क)
दिल्ली कैपिटल श्रेयस अय्यर रिकी पोन्टिंग जीएमआर स्पोर्ट्स प्रा. लि.
कोलकाता नाइट राइडर्स दिनेश कार्तिक जैक्स कैलिस शाहरुख़ ख़ान (रेड चिलिज़ इंटरटेनमेंट) – 55% शेयर, जय मेहता और जूही चावला (मेहता ग्रुप) – 45% शेयर

IPL 2019 मैच शेड्यूल

उद्घाटन समापन
दिनांक : 23 मार्च, 2019 समय : अघोषित स्थान : शीघ्र घोषित होगा दिनांक : 12 मई, 2019 समय : अघोषित स्थान : शीघ्र घोषित होगा

आईपीएल का इतिहास साल 2007 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी पर आधारित टी20 क्रिकेट फॉर्मेट की घोषणा की थी। इसके बाद आईपीएल का पहला संस्करण 2008 में खेला गया। प्रीमियर लीग ऑफ इंग्लैंड के समान आईपीएल को शुरु करने का विचार तत्कालीन बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ललित मोदी का था। आईपीएल के पहले संस्करण में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमें केकेआर, आरसीबी, सीएसके, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और डेक्कन चार्जर्स शामिल थीं। इस संस्करण का टाइटल राजस्थान रायल्स ने शेन वॉर्न की कप्तानी में फाइनल मैच में सीएसके को हराकर अपने नाम किया था। आईपीएल विजेता-उप विजेता की सूची

साल विजेता उप विजेता विजेता टीम के कप्तान
2008 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स शेन वॉर्न
2009 डेक्कन चार्जर्स रॉयल चैलेंजर्स बैग्लोर एडम गिलक्रिस्ट
2010 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस महेन्द्र सिंह धोनी
2011 चेन्नई सुपर किंग्स रॉयल चैलेंजर्स बैग्लोर महेन्द्र सिंह धोनी
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई सुपर किंग्स गौतम गंभीर
2013 मुंबई इंडियसं चेन्नई सुपर किंग्स रिकी पोंटिंग
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स किंग्स इलेवन पंजाब गौतम गंभीर
2015 मुंबई इंडियसं चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा
2016 सनराईजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बैग्लोर डेविड वॉर्नर
2017 मुंबई इंडियसं राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स रोहित शर्मा
2018 चेन्नई सुपर किंग्स सनराईजर्स हैदराबाद महेन्द्र सिंह धोनी

विजेताओं की इस सूची में दिल्ली डेयरडेविल्स, आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब का नाम नदारद है। आईपीएल के सभी संस्करणों में दिल्ली डेयरडेविल्स (जिसका वर्तमान नाम दिल्ली कैपिटल है) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। बहरहाल, अब टीम ने अपना नाम बदल लिया है। ऐसे में देखना होगा कि नए नाम के साथ दिल्ली कैपिटल 2019 के आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करेगी।

हम आपको आईपीएल 2019 से संबंधित जानकारी से अपडेट करते रहेंगे। हमारी बेवसाइट पर विजिट करने के लिए धन्यवाद!

More from: Jyotish
36885

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020