Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'लाइफ ऑफ पाई' को मिली प्रतिक्रिया से इरफान उत्साहित

irfan happy from life of pie

1 दिंसबर  2012

 

मुम्बई। अभिनेता इरफान खान कुछ दिन पहले प्रदर्शित फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया से खासे उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म को मिली सफलता को भारतीय फिल्म उद्योग के लिए अच्छा संकेत बताया है। आंग ली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान ने पाई पटेल की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "जिस उत्सुकता से हमारे दर्शकों ने 'लाइफ ऑफ पाई' की जटिलता और सादगी को स्वीकार किया है, वह बॉलीवुड के लिए अच्छा संकेत है।"


उन्होंने कहा, "दर्शकों का यह नया वर्ग हमारे फिल्म निर्माण को बहुत प्रभावित करेंगे। हम एक विविध और गतिशील फिल्म उद्योग की ओर बढ़ रहे हैं। सभी फिल्म प्रेमियों का शुक्रिया।"


'लाइफ ऑफ पाई' बुकर पुरस्कार विजेता यान मार्टेल के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में सूरज शर्मा, तब्बू और इरफान महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। सूरज ने इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की है।

 

More from: samanya
33936

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020