19 सितंबर 2011
इटली के प्रधानमंत्री सिल्वाओ बर्लुस्कोनी का 'सेक्स कारनामा' फिर सुर्खियों में है। बर्लुस्कोनी का यह कारनामा कुछ ऐसा है कि 'वियाग्रा' के निर्माता उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसेडर बना दें। जी हां, इटली मीडिया में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। वह यह कि बर्लुस्कोनी ने एक रात में आठ लड़कियों के साथ सेक्स किया। बर्लुस्कोनी की उम्र इस वक्त 74 साल है और यह वाक्या दो साल पहले का है। यानी उस वक्त उनकी उम्र 72 साल की थी।
यह भी पता चला है कि सिल्वाओ बर्लुस्कोनी ने सभी लड़कियों को सेक्स के लिए पैसा भी दिया था। हालांकि इससे पहले बर्लुस्कोनी ने कहा था कि वह सेक्स के लिए पैसे नहीं देते। इस विवादास्पद खुलासे के बाद देश की राजनीति फिर गर्मा गई है। विपक्षियों ने बर्लुस्कोनी पर निशाना साधना शुरु कर दिया है।
बर्लुस्कोनी के सेक्स संबंधों का खुलासा करने वाले इस टेप में कई दिलचस्प और सनसनीखेज बातें हैं। इसी टेप से पता चलता है कि बर्लुस्कोनी ने एक रात में आठ लड़कियों से संबंध बनाए और इन सभी को खूब मोटी रकम भी दी। डेली टेलीग्राफ में प्रकाशित की एक खबर की मानें तो उसमें साफ-साफ बताया गया है कि किस प्रकार कोकीन के एक डीलर और 36 वर्षीय दलाल गियानपालो तारांतिनी ने इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बुर्लस्कोनी के लिये पार्टियों का आयोजन किया गया।
साल 2009 के शुरुआत में रिकार्ड किये गये बुर्लस्कोनी की बातचीत में यह कहते हुए सुना गया कि एक बार उनके कमरे के सामने 11 लड़कियों ने लाइन लगायी था। बर्लुस्कोनी ने आगे कहा, मैं उस रात सिर्फ आठ लड़कियों को ही निपटा पाया। और उस रात के बाद मैं काफी एनर्जी से भरा हुआ था।
अब इस टेप की सच्चाई का खुलासा तो आने वाले वक्त में होगा, लेकिन बुर्लुस्कोनी के लिए विपक्षी नयी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।