Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यह मेरा चुनाव नहीं था : शीला

its not my election says sheila

18 अप्रैल 2012

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि यह उनका चुनाव नहीं था। तीन भागों में बंटे निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद शीला ने कहा, "यह मेरा चुनाव नहीं था, जब हम लड़ेंगे तो देखेंगे कि क्या हुआ? यह एमसीडी चुनाव था। जो भी खामियां थीं, हमने उसमें सुधार किया है।"

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "यह किसी की जिम्मेदारी नहीं है। हमारी सीटें और वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है और भाजपा बहुत कम अंतर से जीती है। हम नतीजों पर गौर करेंगे।"

शीला ने माना कि इस चुनाव में महंगाई एक बड़ा मुद्दा रहा। उन्होंने कहा, "महंगाई एक मुद्दा था, एमसीडी का हालांकि इससे कोई लेना-देना नहीं है। क्या एमसीडी में कम भ्रष्टाचार है?"

मुख्यमंत्री ने इससे इंकार किया कि एमसीडी का तीन भागों में बंटवारा चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा, "एमसीडी के तीन भागों में बंटवारे से हमें लाभ नहीं होगा, बल्कि इससे दिल्ली के प्रशासन को फायदा होगा।"

More from: Khabar
30556

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020