Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मिस वर्ल्ड 2011 बनीं मिस वेनेजुएला

ivian sarkos miss world

7 नवंबर 2011

लंदन। मिस वेनेजुएला आईवियन सारकोस को रविवार शाम यहां अर्ल्स कोर्ट में आयोजित एक भव्य समारोह में मिस वर्ल्ड 2011 का ताज पहनाया गया।

दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आईं 100 से ज्यादा सुंदरियों को पीछे छोड़ 21 वर्षीया सारकोस ने हीरों से बना यह ताज हासिल किया है। वह 61वीं मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा की विजेता बन गई हैं।

मिस फिलीपींस ग्वेनडोलाइन रुएस पहली रनर-अप बनीं व मिस पटरे रिको अमांडा पेरेज दूसरी रनर-अप बनीं।

इस अवसर पर ब्रिटेन के नृत्य समूह डायवर्सिटी ने अपनी प्रस्तुति दी। मिस वर्ल्ड 2010 एलेक्जेंद्रिया मिल्स ने सारकोस को ताज पहनाया।

प्रतिस्पर्धा के जजों में पूर्व मिस वर्ल्ड विजेता सिंडी ब्रेकस्पीयर (1976), नाइजीरिया अग्बेनी डेरेगो (2001), झांग जिलिन (2007) और केनी एल्डोरिनो (2009) शामिल थीं।

More from: samanya
26397

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020