Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित हैं जेसी जे

jesse j representing britain


14 अगस्त 2012

लंदन। गायिका जेसी जे ने कहा है कि 2012 लंदन ओलम्पिक समापन समारोह में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान की बात थी। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 24 वर्षीया जेसी ने ओलम्पिक स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में तीन गाने गाए।


जेसी ने ट्वीट किया, "इस समय मैं चकित हूं। आज की रात मुझे हमेशा याद रहेगी और इस रात को मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी।"


"ओह क्या रात थी! ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व कर मुझे फक्र है! सभी को मुबारकबाद।"


उल्लेखनीय है कि समापन समारोह में स्पाइस गर्ल्स ने भी हिस्सा लिया था और उन्होंने लंदन की मशहूर टैक्सियों पर ओलम्पिक स्टेडियम में चारों ओर चक्कर लगाकर अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

 

More from: samanya
32284

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020