Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जोधा अकबर का नाम बदलने पर सहमति

jhodha-akbar-16082013
16 Aug, 2013
जयपुर। 
राजस्थान में श्रीराजपूत करणी सेना के टीवी धारावाहिक जोधा अकबर का विरोध करने पर उपजा विवाद धारावाहिक का नाम बदलने पर बनी सहमति के बाद समाप्त हो गया। करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने बताया कि धारावाहिक की निर्माता एकता कपूर ने इस मामले में राजपूत समाज से माफी मांगते हुए यहां सार्वजनिक रूप से धारावाहिक में पात्र जोधा का नाम बदलने, स्क्रिप्ट में बदलाव करने और उनके साझेदार जी टीवी के ये बाते नहीं मानने पर प्रोड्यूसर के रूप में हट जाने की सहमति दी।
उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा से उनका कोई लेना देना नहीं है। धारावाहिक में पात्र को लेकर आपत्ति थी जिस पर एकता कपूर मान गई है। गौरतलब है कि करणी सेना के विरोध करने पर एकता कपूर की फिल्म वंस अपॉन ए टाईम इन मुंबई दोबारा का यहां प्रदर्शन रोक दिया गया। इससे पहले कालवी के नेतृत्व में कल जीटीवी के नोएडा स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया जिस पर जीटीवी ने समाधान निकालने की बात कही थी। इसके अलावा जयपुर में करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किए थे।
More from: Khabar
34970

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020