Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सलमान से प्रेरित होकर रखा बेटे का नाम आनंद कुमार

jila ghazibad director son name is tiger

22 अगस्त 2012

मुम्बई। 'जिला गाजियाबाद' के निर्देशक आनंद कुमार ने ईद के मौके पर पैदा हुए अपने पुत्र का नाम सलमान खान की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'एक था टाइगर' की सफलता से प्रेरित होकर टाइगर रखा है।


कुमार ने कहा, "सलमान भाई ईद के पर्याय बन गए हैं। प्रत्येक वर्ष वह इस त्योहार पर हमें ऐसी जबरदस्त फिल्में देते हैं। इस बार भी उन्होंने हमारे दिलों को 'एक था टाइगर' के जरिए चुरा लिया। जब इस पवित्र मौके पर सोमवार को (ईद) यह विशेष उपहार मिला तो मैंने अपने नवजात पुत्र का नाम टाइगर रखने का फैसला किया।"


इससे पहले सलमान की 'दबंग' एवं 'वांटेड' ने ईद के मौके पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी। 'दिल्ली हाइट्स' एवं 'जुगाड़' के निर्देशक कुमार 'जिला गाजियाबाद' में संजय दत्त एवं विवेक ओबेराय को लेकर आ रहे हैं।

 

More from: Khabar
32404

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020