Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

धौनी मुझसे बेहतर मोटरसाइकिल चलाते हैं : जॉन

john says dhoni ride bike better than me

 6 नवंबर 2012

नई दिल्ली।  फिल्म 'धूम' में तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाकर इसमें अपनी कौशल प्रदर्शित कर चुके अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा है कि उनके करीबी मित्र महेंद्र सिंह धौनी उनसे बेहतर मोटरसाइकिल चलाते हैं। जॉन ने बिग सीबीएस प्राइम चैनल के शो 'इंडियास प्राइम आइकन' के दौरान कहा, "माही जब भी मुम्बई में होते हैं, हम दोनों एकसाथ मोटरसाइकिल चलाते हैं। मुझे लगता है कि वह मुझसे बेहतर बाइक चलाते हैं। वह क्रिकेट जगत या बॉलीवुड से मेरे करीबी दोस्त हैं।


"एक छोटे शहर रांची का लड़का, वह बहुत शिष्टपूर्ण हैं। वह अपने माता-पिता को बहुत प्यार करते हैं और मुझे लगता है कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं।"


उल्लेखनीय है कि 'इंडियास प्राइम आइकन' शो में धौनी भी एक दावेदार हैं।


 

More from: samanya
33660

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020