Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जोकर' का एलियन है सलमान का फैन : शिरीष

joker will release on 31 aug


27 अगस्त 2012

मुम्बई। फिल्म 'जोकर' के प्रदर्शन से एक सप्ताह पूर्व इसके प्रचार के जरिये एलियन 'गोलकोट' को पेश करने वाले निर्देशक शिरीष कुंदर का कहना है कि फिल्म में यह सलमान खान के प्रशंसक की भूमिका में दिखेगा। शिरीष ने एक बयान में कहा, "गोलकोट सलमान का खान का बहुत बड़ा प्रशंसक है। वह फिल्म 'एक था टाइगर' में सलमान की अपनाई गई शैली की नकल करता है। मुझे विश्वास है कि यह सलमान को काफी मजेदार लगेगा।"


'जोकर' में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, श्रेयस तलपड़े और मिनीषा लाम्बा हैं। यह फिल्म एक काल्पनिक स्थान पागलपुर पर आधारित है जिसमें यह दिखाया गया है कि कैसे एक एलियन के यहां कदम रखते ही लोगों की जिंदगी बदल जाती है।


फिल्म की पहली झलकी में यह एलियन 'एक था टाइगर' के पोस्टर में दिखने वाले सलमान की तरह लगता है। शिरीष ने इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की मदद ली है।


 

More from: Khabar
32475

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020