Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जोली सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित

jolie honored for social work

19 सितम्बर 2012


लास एजेंलिस| हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली को सामाजिक कार्यो के लिए इराक के विदेश मंत्री होशियार जेबारी ने सम्मानित किया। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के अनुसार जोली ने बगदाद में शनिवार को इराकी विदेशमंत्री से मुलाकात की और उन्हें लाल रंग के बॉक्स में सांकेतिक उपहार दिया गया।


जोली ने इस अवसर पर विदेश मंत्री से सीरियाई शरणार्थियों को पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करने को कहा।


संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थियों से सम्बंधित संस्था की सद्भावना दूत के तौर पर जोली ने जॉर्डन एवं लेबनान में सीरियाई शरणार्थियों से मुलाकात भी की।


उन्होंने कहा, "मैं जार्डन एवं सीमा से सटे देशों की शुक्रगुजार हूं जिनके कारण सीरिया में मर रहे लोगों का जीवन बचा। यह असाधारण कार्य है।"


 

More from: samanya
32908

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020