Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जूता कांड को कांग्रेस ने भाजपा, आरएसएस की हताशा कहा

juta-on-janardan-is-intrigue-of-rss-and-bjp-06201106
6 जून 2011
 
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में सोमवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पार्टी महासचिव जर्नादन द्विवेदी को एक शख्स ने अपना जूता दिखाकर धमकाया। पार्टी ने इस घटना को पूर्व नियोजित करार देते हुए इसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हताशा बताया।

द्विवेदी कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना कर रहे थे तभी यह घटना हुई। टीवी चैनलों के कैमरों ने इस घटना को रिकार्ड किया। भारत में सार्वजनिक हस्तियों को जूता दिखाने की यह ताजा घटना है।

सुनील कुमार (30 वर्ष से अधिक) मंच पर द्विवेदी के काफी करीब आ गया और उन्हें धमकाते हुए जूता दिखाने लगा। द्विवेदी ने उन्हें धक्का देकर दूर किया। तभी युवक को सुरक्षा गार्डो ने पकड़ लिया। मौके पर कुछ पत्रकारों ने उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में उसे तुगलक रोड थाने ले जाया गया।

सुनील कुमार ने कहा कि वह राजस्थान के झुनझुनू में नवसंचार पत्रिका में काम करता है। पत्रिका ने हालांकि इसे गलत बताते हुए कहा कि वह एक शिक्षक है और इसी शहर में पढ़ाता है।

पुलिस युवक को वाहन में डालकर तुगलकाबाद रोड थाने ले गई। इसके बाद द्विवेदी ने संवाददाताओं को सम्बोधित करना जारी रखा। उन्होंने इस घटना को पूर्व नियोजित करार दिया।

घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा कि पार्टी महासचिव को जूता दिखाने की घटना से आरएसएस और भाजपा की हताशा झलकती है।

पार्टी के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, "जांच करने से पता चलेगा कि युवक भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता है, क्योंकि उन्हें इस तरह की राजनीति करने के लिए जाना जाता है।"

 

More from: samanya
21385

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020