Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'शाहिद' के निर्माता को 'काई पो छे' से फायदा की उम्मीद

kai-po-che-can-give-benifit-to-shahid
3 मार्च 2013

मुंबई। हंसल मेहता ने 'शाहिद' का प्रदर्शन फरवरी से टाल कर अप्रैल कर दिया। राजकुमार यादव अभिनीत यह फिल्म वकील शाहिद आजमी के जीवन पर आधारित है, जिनकी हत्या कर दी गई थी। निर्माता ने स्वीकार किया कि वे 'काई पो छे' को मिलने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे। 

फिल्म के निर्माता सुनील बोहरा ने कहा, "हां, हम 'काई पो छे' का इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने लोगों में राजकुमार की पैठ को बढ़ाया है। फिल्म में उन्हें रुमानी नजरिये को पेश किया है। वह तेजतर्रार हैं।"

दरअसल, बोहरा और मेहता इंतजार व प्रतीक्षा का खेल खेल रहे थे। वे देखना चाहते थे कि राजकुमार को फिल्म में कैसे लिया जाता है, ताकि राजकुमार की आगामी फिल्म 'शाहिद' के प्रति लोगों की रुचि का स्तर थोड़ा बढ़ा मिले।

बोहरा ने कहा, "यह बिल्कुल इंतजार व प्रतीक्षा जैसी बात नहीं थी। क्योंकि राजकुमार की 'शाहिद' में अभिनय को लेकर हमलोग आश्वस्त हैं। यह उसे यकीनन राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाएगा।"

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने हाल ही में 'शाहिद' को ए सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दिखाई।

बोहरा ने कहा, " झकझोर देने वाले विषय पर आधारित फिल्म में किसी भी जगह कैंची नहीं चलाई गई। हमने 'ए' सर्टिफिकेट बिना किसी कटौती के हासिल किया।" 

प्रायोगिक फिल्म 'लव सेक्स और धोखा', हॉरर थ्रीलर 'रागिनी एमएमस' और ऐताहिसक 'चटगांव' में अदाकारी कर चुके 28 वर्षीय राजकुमार अपने करियर को लेकर खुश हैं।
More from: samanya
34647

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020